लुधियाना की रेलवे सीआईए टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जो बड़ी चतुराई से स्टील के थरमस में अफीम छिपाकर सप्लाई करने की फिराक में था। चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी जानकारी के अनुसार स्पेशल डीजीपी रेलवेज पंजाब शशि प्रभा द्विवेदी के दिशा-निर्देशों पर नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान छेड़ा गया है। इसी कड़ी में इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह इंचार्ज सीआईए जीआरपी लुधियाना की हिदायतों पर SI बीर बल अपनी टीम के साथ 9 फरवरी को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। तभी पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद स्टील की थरमस से 1 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान पहचान जगदीश (38 वर्ष) निवासी जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी लुधियाना में NDPS एक्ट की धारा 18/61/85 के तहत मुकदमा नंबर 46 दर्ज किया गया है।जिसका पुलिस ने आज आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जहाँ से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस
एआईजी अमरप्रीत सिंह घुम्मन ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह खेप उत्तर प्रदेश के बरेली से किसे सप्लाई करने लाया था इस नशे के धंधे के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड कौन है यह भी पता लगाया जाएगा।


