लुधियाना सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत:सड़क पर पड़े पत्थर से टकराया वाहन, नहीं हो सकी पहचान

लुधियाना जिले के जगराओं में अखाड़ा भम्मीपुरा रोड पर एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। थाना सदर के इंचार्ज सुरजीत सिंह ने बताया कि सुबह एक राहगीर ने पुलिस को सड़क किनारे एक बाइक सवार के गिरे होने की सूचना दी थी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर युवक मृत पाया गया। तलाशी के दौरान मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाइक सवार सड़क किनारे एक पत्थर से टकराने के बाद सीधे पेड़ से जा टकराया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *