लुधियाना सेंट्रल जेल में बंद विचारधीन कैदी की मौत:हत्या के मामले में था कैद,परना के साथ खिड़की की ग्रिल से लटक किया सुसाइड

पंजाब के लुधियाना सेंट्रल जेल में हत्या के एक मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी ने शनिवार को कथित तौर पर अपने परना (कपड़े का एक टुकड़ा) का उपयोग करके खिड़की की ग्रिल से लटक कर आत्महत्या कर ली। साथी कैदियों ने उसे बैरक के पीछे लटकते हुए देखा और जेल अधिकारियों को सूचित किया। मृतक जतिंदर सिंह ज्योति, 39 वर्ष है। 3 नवंबर 2024 को हुआ था मामला दर्ज ज्योति पर 3 नवंबर, 2024 को शिमलापुरी के सूरज नगर निवासी अपने चचेरे भाई निर्मल सिंह की रंजिश के चलते हत्या कर दी थी। लुधियाना सेंट्रल जेल के सुपरिटेडेंट शिवराज सिंह नंदगढ़ ने घटना की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा कि जतिंदर ने एक खिड़की की ग्रिल से खुद को लटका लिया, जो उसने दरवाजे के ऊपर बनी थी। वह दरवाजे पर चढ़ा और फिर एक परना का उपयोग करके खुद को ग्रिल से लटका लिया। कुछ कैदियों ने उसका शव देखा और उन्हें सूचित किया। सुपरिटेडेंट ने कहा कि हमने उन साथी कैदियों से पूछताछ की जिनके साथ जतिंदर समय बिताता था। उनके अनुसार जतिंदर रात तक सामान्य था। उन्होंने बताया कि जतिंदर को बस एक ही बात की चिंता थी: कि उसे हत्या के मामले में दोषी ठहराया जाएगा क्योंकि उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाले पीड़ितों के पास हत्या के कुछ वीडियो सबूत हैं। अधिकारी ने कहा कि इस मामले में प्रक्रिया के अनुसार न्यायिक जांच की जाएगी। मृतक के परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *