लुधियाना सेंट्रल जेल में कार्रवाई:चेकिंग के दौरान दो हवालातियों से नशीला पदार्थ बरामद मामला दर्ज

लुधियाना में सेंट्रल जेल में नशा तस्करी को रोकने के लिए चलाई जा रही विशेष चेकिंग मुहिम के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट विजय कुमार की अगुवाई में की गई अचानक छापेमारी के दौरान दो अलग-अलग मामलों में दो हवालातियों से नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और प्रिसन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि बैरकों में कुछ संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं। सहायक सुपरिटेंडेंट विजय कुमार ने टीम के साथ जब बैरक की तलाशी ली तो हवालाती सुमित खन्ना के पास से 16 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। जेल अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।वहीं एक अन्य कार्रवाई में चेकिंग के दौरान हवालाती रमनदीप सिंह की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 1.5 ग्राम सफेद रंग का नशीला पदार्थ (चिट्ठा/हेरोइन) बरामद किया गया। जेल नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने के आरोप में रमनदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन दोनों पर NDPS एक्ट, 52-A प्रिसन एक्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने कहा
जेल के भीतर किसी भी प्रकार का नशा या प्रतिबंधित सामान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी टीमें लगातार बैरकों की तलाशी ले रही हैं। पकड़े गए आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *