लुधियाना हिट एंड रन मामला:रुबिकॉन और R15 की टक्कर का LIVE CCTV आया सामने; हवा में उछले दोस्त, मशहूर जिम ट्रेनर गिरफ्तार

लुधियाना के सराभा नगर में हुए दर्दनाक हादसे का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो ने साफ कर दिया है कि चंद सेकंड की जल्दबाजी कैसे एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा देती है। पुलिस ने इस मामले में शहर के मशहूर जिम ट्रेनर को गिरफ्तार कर लिया है। CCTV में क्या नजर आया सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि दो युवक तेज रफ्तार यामाहा R15 पर सवार होकर आ रहे हैं। तभी सामने से आ रही सफेद रंग की रुबिकॉन जीप सीधे जाने के बजाय अचानक बिना किसी बड़े संकेत के गली की तरफ मुड़ जाती है। बाइक सवार युवकों को संभलने का मौका नहीं मिलता और वे सीधे कार से जा टकराते हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर इकट्ठा हो गए। मशहूर जिम ट्रेनर निकला आरोपी पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हादसे के समय रुबिकॉन गाड़ी शहर का मशहूर जिम ट्रेनर शिवा सचदेवा चला रहा था। पुलिस ने शिवा को हिरासत में लेकर उस पर 106, 281, 125(A,B) और 324(4)B के तहत एफआईआर दर्ज की है। पूरी खाने निकले थे दोस्त घर पहुंचा मातम 17 वर्षीय लक्ष्य अपने दोस्त सक्षम के साथ सुबह नाश्ते में पूरी खाने के लिए निकला था। लक्ष्य के पिता प्राइवेट जॉब करते हैं। जवान बेटे की मौत के बाद धरमपुरा इलाके में शोक की लहर है। घायल सक्षम अभी भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *