लुधियाना में ट्रांसपोर्ट रोड ढंडारी कलां पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो की मौत का मामला सामने आया था । जहां एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा ने कहर बरपाते हुए पहले एक बाइक को और फिर दूसरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक और दूसरे ऑटो में सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है जबकि उसके तीन बच्चे बच गए। क्या था पूरा मामला जानकारी के अनुसार हादसा ढंडारी कलां फ्लाईओवर के नीचे हुआ। तेज रफ्तार ऑटो (नंबर PB-10-HS-3137) का चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जिसमे मृतक नीतीश कुमार 20 साल निवासी झाबेवाल चंडीगढ़ रोड।नीतीश होजरी फैक्ट्री में दर्जी का काम करता था।
मृतक मंगल 37 साल निवासी शिवपुरी। मंगल मूल रूप से गुजरात का रहने वाला था और पुराने कपड़े बेचने का काम करता था।
पत्नी की टांगें टूटीं, बच्चे सुरक्षित हादसे के वक्त मंगल अपने परिवार के साथ ऑटो में जा रहा था। इस टक्कर में मंगल की पत्नी माया की टांग टूट गई हैं और वह अस्पताल में उपचाराधीन है। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है जो इस भयानक हादसे में बाल-बाल बच गए। मंगल और उसकी पत्नी साथ मिलकर घरों से पुराने कपड़े इकट्ठा कर बेचने का गुजारा करते थे।
आरोपी ड्राइवर मौके से फरार केस दर्ज
हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी ऑटो ड्राइवर अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक नीतीश के भाई रवि के बयानों के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिसिया कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106,281,125,324(3) धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस ने कहा हादसा भयानक था। ऑटो को कब्जे में ले लिया है और नंबर के आधार पर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


