लुधियाना BJP प्रधान का आप पर निशाना:धीमान बोले-पार्टी में बगावत को दबाने के लिए हो रहा विजिलेंस का दुरुप्रयोग,दागियों को बाहर करें CM

पंजाब के लुधियाना BJP प्रधान रजनीश धीमान ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पंजाब सरकार द्वारा जालंधर में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड पर कई सवाल खड़े कर दिए। धीमान ने कहा कि आप के पाप ही उस पर भारी हो रहें कि अब पार्टी में बगावत दबाने के लिए सरकार कर रही विजिलेंस का दुरुपयोग करना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में हुई विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी धीमान ने कहा कि गत दिनों इसी विधायक की सुरक्षा सरकार द्वारा हटा ली गई थी और अब भ्रष्टाचार के मामले में उसकी गिरफ़्तारी कई सवाल खड़े करती है। धीमान ने कहा कि अगर भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार के मामले में इतनी ही ईमानदार है तो आज तक इनकी सरकार के वक्त विजिलेंस ने जितने भी केस दर्ज किए उनमें अधिकतर केस माननीय अदालतों में टीक नहीं सके। जिससे स्पष्ट है की यह केस सरकार के दबाव में दर्ज हुए है। धीमान और जिला मीडिया सचिव सतीश ने कहा कि अगर सरकार ईमानदारी से अपनी पीढ़ी के नीचे नजर मारे तो जिस केस में जालंधर के विधायक को पकड़ा गया है इससे भी गंभीर मामलों में आप सरकार के अधिकतर मंत्री व विधायक तथा नेतागण जेल के गेट पर खड़े नज़र आएगे। आप पार्टी के अंदर बगावत बढ़ रही भाजपा नेताओं ने कहा कि आप सरकार में पंजाब व दिल्ली के नेताओं में आपसी तनाव के साथ कई विधायक व नेता पार्टी में अपनी बात तक मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी प्रमुख के सामने रख नहीं पा रहे इसीलिए अंदर ही अंदर इनके बगावत बढ़ रही है। ऐसे में अगर यह कहे कि आप के पाप ही इन पर भारी पड़ने लगे है तो भी यह गलत नहीं होगा। भाजपा नेताओं ने चुनौती दी कि अगर भगवंत मान की नीयत साफ है तो रमन अरोड़ा या उससे पहले पकड़े गए दागी आप विधायकों व मंत्री को आम आदमी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *