पंजाब के लुधियाना में CIA 2 की टीम ने शहर में लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले ठग प्रापर्टी डीलर को नाकाबंदी दौरान काबू कर लिया है। ठग डीलर पर करीब 7 मामला शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज है। आरोपी की पहचान करन अरोड़ा निवासी 21 महावीर एंकलेव बाडेवाल रोड के रूप में हुई है। करन के साथ और कितने लोग इस ठगी के कारोबार में शामिल थे उनकी भी पहचान करने में पुलिस जुटी है। आरोपी पर है 7 मामले दर्ज जानकारी देते हुए ACP डिटेक्टिव-2 राजेश शर्मा ने कहा कि करन अरोड़ा पर धोखाधड़ी के 7 मामले दर्ज है। आरोपी पर थाना पीएयू, हैबोवाल और थाना डिवीजन नंबर 8 में एक मामला दर्ज है। ACP राजेश शर्मा मुताबिक करन अरोड़ा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पिछले कुछ दिनों से छापामारी कर रही थी लेकिन वह फरार हो गया। विदेश भागने की तैयारी में ठग करन गया था दिल्ली ACP शर्मा ने बताया कि थाना पीएयू की पुलिस को सूचना मिली कि करन विदेश भागने की तैयारी में दिल्ली गया था जो किसी कारण अपनी कार डिफेंडर में वापस लुधियाना की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही CIA-2 की टीम ने आरोपी करन को दबोचने के लिए शेरपुर चौक पर नाकाबंदी की। भाग रहे करन को पुलिस टीम ने दबोच लिया। पार्टनरों के साथ मिलकर कर करता था लोगों से ठगी पूछताछ में करन ने खुलासा किया कि वह वह अपने पार्टनरों के साथ मिलकर कर जमीन खरीदता है और उस जमीन के प्लाट काटकर लोगों के साथ लंबी किश्तें करके उनके बेनामा करके कुछ रकम एडवांस और कुछ रकम किश्तों पर लेता था। फिर उसी जगह को किसी अन्य को बेनामा करके महंगे भाव में बेच देता है। आरोपी लोगों को रजिस्ट्री न करवाकर उनके द्वारा दी गई रकम हड़प कर धोखाधड़ी करता है। आरोपी के मोबाइल की काल डिटेल खंगाली जा रही है। वह पिछले 20 दिनों में किन लोगों के साथ संपर्क में है। करन को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी।


