लुधियान में नशा तस्करी के आरोप में बुजुर्ग महिला गिरफ्तार:हेरोइन और ड्रग मनी बरामद, पहले से दर्ज हैं कई मामले, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा

लुधियाना जिले में जगराओं के सिधवां बेट में पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला को हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कनिया हुसैनी निवासी राणो बाई उर्फ रानी के रूप में हुई है। थाना सिधवां बेट के अधीन चौकी गिद्दड़विडी के इंचार्ज राजवरिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम लोधीवाल बस स्टैंड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी महिला लंबे समय से नशा तस्करी में लिप्त है। पुलिस के अनुसार, महिला पहले चूरापोस्त सहित अन्य नशीले पदार्थों का कारोबार करती थी और अब हेरोइन की सप्लाई कर रही थी। हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार सूचना मिली थी कि वह गिद्दड़विडी गांव में गुरुद्वारा कुटिया साहिब के पास ग्राहकों को हेरोइन देने के लिए खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी महिला को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन के साथ 7300 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई।आरोपी के खिलाफ थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट ने रिमांड पर भेजा पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया है और आगे की पूछताछ जारी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि वह हेरोइन कहां से लाती थी और उसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *