अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रासुका के तहत कार्रवाई कर बड़वानी जेल भेजा गया। थाना प्रभारी नेपाल सिंह चौहान ने बताया कि बोरी थाना क्षेत्र के ग्राम गाबनीसालड में 19 दिसंबर की रात में आरोपी राकेश ने फरियादी भल सिंह के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। भल सिंह अपने वाहन में सवारी भरकर गुजरात जा रहा था। आरोपी ने उसके वाहन को रोक कर उसके साथ अवैध वसूली की और वाहन का कांच भी फोड़ दिया। जिससे फरियादी को चोटें भी आई। बोरी पुलिस ने तत्काल अपराध कायम कर आरोपी राकेश पिता मुकाम के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर उसे आज रविवार को बड़वानी जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी नेपाल सिंह चौहान ने बताया कि लगातार बोरी पुलिस क्षेत्र मे लूट-डकैत चोरी पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


