भास्कर न्यूज | जालंधर अदालत ने लूट के आरोप में पकड़े दो युवकों को बरी कर दिया। थाना गोराया में 30 अक्टूबर 2021 को गोराया के रहने वाले सुखदेव कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सुखदेव ने कहा था कि 3 लुटेरे उसे दातर दिखा कर मोबाइल फोन और पर्स छीन कर ले गए थे। पुलिस ने केस में गांव बरसाल के संदीप कुमार सोनू, गांव अट्टा के राजविंदर उर्फ लख्खू और गांव रंधावा के नवनीत उर्फ नीता को पकड़ा था। पुलिस ने जांच पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में फाइल कर दी थी।


