लूट के दो आरोपियों को किशनगढ़ से किया गिरफ्तार:गले से सोने का मांदलिया व जेब से 2 हजार की नकदी लेकर हुए थे फरार

अजमेर के अग्रसेन स्कूल के निकट दो दिन पूर्व दिनदहाड़े मारपीट कर लूट की वारदात करने वाले दो बदमाशों को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से लूट का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुरानी कोतवाली शहर किशनगढ़ निवासी नीरज उपाध्याय (32) पुत्र दिनेश शर्मा और दूसरा कुम्हारों का मोहल्ला वॉटर व्रक्स के पास किशनगढ़ के बाहर, निवासी राधेश्याम प्रजापत (46) पुत्र नारायण लाल प्रजापत है। बता दें कि पदमपुरा, गेगल निवासी जसराज गुर्जर पुत्र फूला गुर्जर से 26 फरवरी को मेडिकल कॉलेज के निकट अग्रसेन स्कूल के सामने अचानक रोककर मारपीट कर उसके गले से सोने का मांदलिया तोड़ लिया और जेब से 2 हजार रुपए की नगदी भी निकाल कर भाग गए थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने घटना स्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक कर दोनों बदमाशों की पहचान कर दोनों को एक-एक कर किशनगढ़ से दबोच लिया। ……… पढें ये खबर भी…. 20 ज्यादा से इलाकों में आज 7 घंटे बिजली बंद:टाटा पावर ने जारी किया शटडाउन शेड्यूल, जानें कब-कहां नहीं आएगी लाइट अजमेर में बिजली वितरण का जिम्मा संभाल रही टाटा पावर ने मेंटेनेंस काम के लिए बिजली शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। आज कई क्षेत्रों में 7 घंटे तक पावर कट होगा। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह साढे़ 9 से 4 बजे के बीच बिजली कटौती की जाएगी। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *