लूट के मामले में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:ज्वेलर से बैग लूट कर भागे थे, भोजासर पुलिस ने पकड़ा

फलोदी में लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी करीब एक साल से फरार चल रहे थे। वहीं, एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला भोजासर थाने का है। भोजासर पुलिस ने बताया कि सवाई सोनी ने लूट का मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि चाड़ी गांव के बाजार में उसकी ज्वेलरी की दुकान है। 15 अक्टूबर 2023 को शाम के लगभग 8 बजे वो अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। तभी अचानक एक बोलेरो कैंपर गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। जिससे वो बाइक सहित गिर पड़े। घटना के बाद दो व्यक्ति कैंपर से उतरे और ज्वेलरी से भरा थैला लूट कर भाग गए। उन्होंने बताया कि भागते हुए लुटेरे पूनासर गांव की ओर बढ़े तो लोगों ने गाड़ी का पीछा किया। इस दौरान लुटेरों की गाड़ी चाडी क्षेत्र के एक खेत में फंस गई और फिर लुटेरों ने गाड़ी छोड़कर भागने की कोशिश की। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मनोहर पुत्र केवलराम निवासी निम्बोल जिला पाली को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी सेठू पटेल और सवाई फरार हो गए। लूटे गए ज्वेलरी के बैग को पुलिस ने बरामद कर लिया। तकरीबन एक साल बाद पुलिस ने मामले में फरार आरोपी सवाईराम पुत्र हापुराम बावरी और पटेलाराम उर्फ पटेल पुत्र श्रीराम बावरी निवासी निम्बोल जैतारण को गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *