लूणकरनसर में ठेले के लिए भिड़े दो पक्ष:सड़क पर ही एक दूसरे की पिटाई, लाठियों से मारते रहे युवक को

बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे के कालू रोड स्थित कोर्ट के सामने शनिवार को गोलगप्पे का ठेला लगाने की जगह को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान युवकों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। काफी देर तक चली इस मारपीट में एक युवक को घेरकर उसे लाठियों से मारा गया। अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इसके लिए छह युवकों को हिरासत में लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई होगी। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मारपीट में कई युवकों को चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ठेला लगाने की जगह को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है और आए दिन ठेले वाले आपस में उलझते रहते हैं। इसी बीच किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। सूचना मिलने पर लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *