लूणी क्षेत्र में टैंकर से तेल चुराने का मामला:पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, बाड़े में टैंकर से निकाल रहे थे डीजल

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की जिला पश्चिम टीम ने तेल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से तेल चोरी करते हुए तेल से भरे टैंकर को जब्त किया गया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी वेस्ट ने बताया कि 21 दिसंबर को विशेष टीम की सूचना पर विवेक विहार थाना प्रभारी लक्ष्मी के नेतृत्व में टीम ने मोगरा सरहद में दबिश दी जहां चोरी छिपे डीजल बेचा जा रहा था टीम राजूराम के बारे में पहुंची तो वहां अवैध रूप से टैंकर से तेल चोरी करते हुए पाया गया इस पर रसद विभाग को बुलाकर कार्रवाई की गई मौके से बड़ा संचालक राजूराम (30) पुत्र देवाराम पटेल निवासी मोगड़ा कला व टैंकर चालक कलवंत नाथ (45) पुत्र हनुमत नाथ निवासी बांगासर पुलिस थाना पल्लू जिला हनुमानगढ़ को दस्तयाब किया गया और मौके से तेल से भरे टैंकर को जप्त कर थाने लाया गया। वहीं जिला रसद अधिकारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि विवेक विहार थाना क्षेत्र में कई जगह पर अवैध तरीके से तेल के टैंकरों से डीजल निकाल कर बेचा जा रहा है। इसको लेकर पूर्व में भी कई मामले सामने आ चुके हैं। एक बार इसी तरह से तेल टैंकर से तेल चोरी करने के दौरान हादसा भी हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *