लेकसिटी में सुबह से छाया कोहरा:ठंडी हवाओं ने ठिठुरन का कराया एहसास, रात के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट

लेकसिटी में बुधवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। दिनभर सूरज नहीं दिखा है और ठंडी हवाएं ठिठुरन भरा एहसास करा रही है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते दिख रहे हैं तो कहीं ऊनी कपड़े व जैकेट पहनकर बचाव करते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो राजस्थान में फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण 26 और 27 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बादल छाएंगे। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी प्रदेश के करीब 22 जिलों में कोहरा छाने और दिन में हल्की धुंध-बादल छाने की संभावना जताई थी। लेकसिटी में भी इसका असर देखा जा रहा है। यहां भी कोहरा और शीतलहर के कारण जन जीवन पूरी तरह प्रभावित है। विभाग के अनुसार रात के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं, दिन के तापमान में 0.9 डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है। अधिकतम तापमान में 23.4 डिग्री और रात का तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *