शंकरगढ़ | शंकरगढ़ के महाविद्यालय में वर्ष 2015 से डॉ. पुनीत राय द्वारा अपनी माता की पुण्य स्मृति में स्थापित प्रतिष्ठित आरती राय स्मृति शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार इस वर्ष बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा लेखा मैत्री को प्रदान किया गया। यह सम्मान महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह स्पंदन 2026 के अवसर पर सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा के हाथों दिया गया। लेखा मैत्री को पुरस्कार स्वरूप 5100 रुपए की प्रोत्साहन राशि, पुस्तकें, डायरी, कलम, मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर लेखा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह भविष्य में प्रोफेसर बनना चाहती हैं और यह सम्मान उनके लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों में भी उत्साह का माहौल रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कार न केवल मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। विगत वर्षों में यह पुरस्कार उमा गुप्ता, फरहत जहां, नेहा कश्यप, अनुज कुमार, अंजू पांडे, अखिलेश गुप्ता, कपिल कुमारी, पूजा को मिल चुका है।


