कवर्धा| प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला रायपुर ने आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र जुलाई-अक्टूबर के लिए आवेदन 31 मई तक मंगाए गए हैं। तीन वर्ष की नियमित सेवा पूरा कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के निर्धारित प्रपत्र में आवेदन शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर को 31 मई तक प्राप्त हो जाना चाहिए। लिपिकीय वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से हैं, जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है।


