लेडी CHO ने दफ्तर में खुदकुशी की कोशिश की:‌BP की 20 गोलियां एकसाथ खाईं, पति बोले- BMO और अकाउंटेंट प्रताड़ित कर रहे

शिवपुरी जिले में लेडी कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) ने सीनियर अफसरों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुदकुशी की कोशिश की है। उन्होंने दफ्तर में ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की 20 गोलियां एक साथ खा लीं। उन्हें इलाज के लिए शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामला कोलारस में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। यहां आयुष्मान आरोग्य मंदिर, अटामानपुर में पदस्थ सीएचओ डॉ. शीतल सिसोदिया ने बीपी की गोलियां खा लीं। कुछ ही देर बाद वे तड़पने लगीं। साथी कर्मचारी उन्हें तत्काल खरई उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार किया। फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉ. शीतल एक साल के बच्चे की मां हैं। उनके पति डॉ. विकास तोमर ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. संजय राठौर और अकाउंटेंट संजय जैन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए तेंदुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप- नोटिस जारी कर वेतन काटने की धमकी दी
डॉ. शीतल के पति डॉ. विकास तोमर ने पुलिस को बताया कि कोलारस बीएमओ डॉ. संजय राठौर और अकाउंटेंट संजय जैन उनकी पत्नी को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। वे देर रात 11 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करते थे। डॉ. विकास के अनुसार, गांव में नेटवर्क समस्या के कारण अगर पत्नी मीटिंग में शामिल नहीं हो पाती थीं, तो उन्हें नोटिस जारी कर वेतन काटने की धमकी दी जाती थी। एक साल का बच्चा होने के बावजूद वे रोज समय पर ड्यूटी जाती थीं और ईमानदारी से काम करती थीं। इसके बाद भी बार-बार नोटिस और दंडात्मक कार्रवाई के चलते वे गहरे तनाव में थीं। डॉ. विकास तोमर ने कहा कि यदि उनकी पत्नी को कुछ भी होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी। सफाई- नोटिस दिया लेकिन किसी का वेतन नहीं काटा
इन आरोपों पर बीएमओ डॉ. संजय राठौर ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों से काम लेने के लिए नियमित निरीक्षण और गूगल मीट के माध्यम से बैठकें की जाती हैं। शीतल सिसोदिया को काम में लापरवाही पर नोटिस जरूर दिए गए हैं, लेकिन किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा गया है। ये खबर भी पढ़ें… कर्ज से परेशान पूर्व पार्षद ने की खुदकुशी खंडवा में बीजेपी नेता और ठेकेदार जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू ने आत्महत्या कर ली। जीतू चौधरी ने मृत्यु पूर्व बयान में कहा- कांग्रेस नेता गणेश सकरगाये से मेरा 50 लाख रुपए का लेन-देन है। वहीं, करीब एक करोड़ रुपए की मार्केट की उधारी है। गणेश 5% ब्याज लेता है। वह मकान बिकवाने की धमकी देता है। मेरी बेटी का रिश्ता तक तुड़वा दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *