लुधियाना| शिमलापुरी में लख दाता यूथ क्लब की ओर से नव वर्ष के आगमन पर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें इंदरजीत सिंह परियार (मलेरकोटला वाले) और हेमंत अग्रवाल लुधियाना वालों ने खाटू श्याम जी के सुंदर भजनों का गुणगान कर भक्तों को प्रभु नाम से जोड़ा। हारा हू बाबा पर तुझ पे भरोसा है, लेने आजा खाटू वाले रिंग्स के उस मोड़ पे, अपने भगत की आंख में आंसू, देख ना पाएगा, जब-जब भी श्याम दीवानों के सर पे संकट मंडराएगा आदि भजनों का गायन कर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। नया साल सभी के लिए खुशियां भरा हो और श्याम बाबा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें, इसलिए क्लब की ओर से हर साल नव वर्ष की शुरुआत प्रभु चरणों से की जाती है। 12 बजते ही भक्तों की ओर से केक काटा गया और खाटू वाले बाबा के नाम की जयघोष से नव वर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश, पंकज सिंगला, मनी गोयल, विक्की शुक्ला, रमन कपूर, दीपक गुप्ता, शुभम गोयल आदि मौजूद रहे।


