लेन-देन के झगड़े में घायल युवक की मौत परिजनों ने थाने के बाहर सड़क की जाम

भास्कर न्यूज | अमृतसर पैसों के लने-देन को लेकर हुए झगड़े में जख्मी युवक की 20 दिन के बाद मंगलवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने शव को लेकर थाना बी-डिवीजन के बाहर रोड पर रखकर जाम करते हुए पुलिस के खिलाफ धरना पर्दशन किया। एसीपी मनिंदरपाल सिंह ने कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए धरना उठवाया। परिवार के सदस्य जगदेव ने आरोप लगाते कहा कि गुरविंद सिंह दूध डेयरी का काम करता था। उन्होंने दूसरे डेयरी के काम करने वाले से 12 लाख रुपए लेने थे। आरोपी ने 20 दिन पहले 26 फरवरी को गुरविंदर सिंह को बात करने के लिए अपने दुकान पर बुलाया, जहां साथियों के साथ मिल गुरविंदर को जख्मी कर दिया। पुलिस को हमलावरों पर कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन पुलिस ने हमलावरों की ओर से गुरविंदर सिंह पर पर्चा दर्ज किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *