लेपर्ड के हमले में बचे पूर्व मंत्री, डंडा लेकर दौड़े:13 घंटे तक सैकड़ों लोगों को दौड़ाता रहा, जयपुर की टीम भी नहीं कर सकी रेस्क्यू

नीमकाथाना में लेपर्ड के हमले में पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बाल-बाल बच गए। गुढ़ा लेपर्ड के पीछे डंडा लेकर भी दौड़े। करीब 13 घंटे तक लेपर्ड सैकड़ों लोगों को इधर-उधर दौड़ाता रहा है। इसके बाद जंगल में की ओर भाग गया। मामला जिले के उदयपुरवाटी के जहाज गांव का है। मंगलवार सुबह 6 बजे एक ग्रामीण के घर में लेपर्ड पहली बार नजर आया था। इसके बाद गांव की गलियों में, खेतों में लेपर्ड भागता रहा। इस बीच पुलिस, प्रशासन व वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन सब नाकाम रहे। जयपुर से आई रेस्क्यू टीम भी लेपर्ड के ट्रैंकुलाइज नहीं कर सकी। एक दिन पहले सांभर का किया था शिकार जानकारी के अनुसार जहाज गांव की बोकन्या वाली ढाणी में तेजपाल सैनी के घर पर मंगलवार सुबह करीब 6 बजे लेपर्ड को देखा गया। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तथा वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढा भी पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों ने लगभग 20 मीटर की दूरी से लेपर्ड को झाड़ियों में छुपा दिखाई दिया। गुढा ने लेपर्ड के पास जाने लगे तो अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया। तीसरी बार तेंदुआ भागकर एक घर में घुस गया। कुछ सेकेंड में लेपर्ड वहां से भाग निकला। इस दौरान वो गुढ़ा से महज 2 मीटर की दूरी पर था। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार (16 दिसंबर) देर शाम जहाज गांव में लेपर्ड ने एक सांभर का भी शिकार किया था। दोपहर बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोपहर बाद जयपुर से रेस्क्यू टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। ​​​​​टीम ने मंगलवार शाम करीब 7 बजे गांव में अलग-अलग जगह ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास भी किया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है अंधेरा होने के कारण भी रेस्क्यू में परेशानी आई। इसके बाद लेपर्ड जंगल की ओर भाग गया। अब देखिए लेपर्ड के रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़े PHOTOS… …. राजस्थान में लेपर्ड अटैक से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में भीड़ पर लेपर्ड का हमला, VIDEO:रिहायशी इलाके में घुसा था तेंदुआ, 4 घंटे तक लोगों में रही दहशत; तीन को घायल भी किया जयपुर के विद्याधर नगर में 4 घंटे तक लेपर्ड की दहशत रही। लेपर्ड गार्डन से अपार्टमेंट और सड़क पर दौड़ता रहा। इस बीच तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला भी कर दिया था। वन विभाग की टीम उसे ट्रैंकुलाइज करने में जुटी रही। शाम 5:22 बजे लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया गया। पूरी खबर पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *