अजमेर जिले के नसीराबाद वन रेंज के भीमपुरा गांव में लेपर्ड की दहशत अब भी बनी हुई है। वन विभाग की अजमेर, पुष्कर और नसीराबाद टीम ने आज सुबह से गांव के खेतों को चारों तरफ से घेरा हुआ है। टीम ड्रोन से भी सर्वे कर रही है ताकि लेपर्ड की लोकेशन का पता लगाया जा सकें। लेपर्ड ने शुक्रवार सुबह एक नाबालिग और शाम को एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। हमले का वीडियो आज सोशल मीडिया पर सामने आया है। लेपर्ड हमले के PHOTOS देखिए पेड़ पर चढ़कर ग्रामीणों ने बचाई जान वीडियो में लेपर्ड बुजुर्ग पर हमला करने के बाद भागता दिखाई दे रहा है। लेपर्ड को देखकर लाठियां लेकर खड़े ग्रामीण भी दौड़ने लगे। कई गांव वालों ने पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई। वन विभाग ने अभी भी खेतों के आस-पास लेपर्ड को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा रखा है। ड्रोन से सर्वे जारी डीएफओ पी बालामुरुगन ने बताया कि लेपर्ड की सूचना मिलने पर अजमेर, पुष्कर और नसीराबाद रेंज की टीम मौके पर पहुंच गई थी। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। आज सुबह भी ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई मूवमेंट दिखाई नहीं दिया है। खेतों के आस-पास पिंजरा लगा दिया गया है। डीएफओ फोन ग्रामीणों से अपील की है कि लेपर्ड से सामना होने पर घबराएं नहीं शांत रहें। —
ये खबर भी पढ़िए-
अजमेर में नाबालिग पर हमला कर खेत में छिपा लेपर्ड:वन विभाग की टीम ने घेरा, भीमपुरा गांव में दहशत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी अजमेर के भीमपुरा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे एक लेपर्ड घुस गया, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। (पढ़िए पूरी खबर)


