लेवी मांगने के आरोप में तीन अपराधी गिरफ्तार:फोरलेन निर्माण में मुंशी और ठेकेदार से मांगी थी रंगदारी, तीन पिस्टल जब्त

लातेहार में लेवी मांगने के आरोप में तीन अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। इनके पास से एक पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। एनएचएआई द्वारा उदयपुरा से भोगू तक बन रहे फोरलेन निर्माण कार्य में मुंशी और ठेकेदार से रंगदारी लेने व दहशत फैलाने का आरोप है। गिरफ्तार अपराधी पप्पू कुमार उर्फ मनीष, अक्षय कुमार और प्रमोद यादव शामिल है। बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम ने मनिका थाना में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दुमुहान के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बाइक से तीन व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने तीनों को पकड़कर तलाशी ली। इनके पास से हथियार व कारतूस बरामद किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *