लैंगिक समानता और शोषण मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया

सोनहत | शासकीय नवीन कॉलेज सोनहत में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और समाज में जागरूकता फैलाना था। छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण और चुनौतियों पर व्याख्यान माला का आयोजन किया। छात्राओं ने महिलाओं की समस्याओं और उनके समाधान पर विचार रखे। संविधान और सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा हुई। शिक्षा के माध्यम से लैंगिक समानता और शोषण मुक्त समाज बनाने पर भी विचार साझा किए गए। इस व्याख्यान माला में अंतिम वर्ष की छात्रा पूनम, रूबी, कविता, पूजा, राधा, द्वितीय वर्ष की छात्रा आरती, रानू साहू और प्रथम वर्ष की छात्रा पूर्वी, अंकिता, सीता कुवर ने संबोधित किया। महाविद्यालय के स्टाफ में सरस्वती टोप्पो, सुमन विश्वकर्मा, जेबा बख्तियार, अष्टिमा पांडे, अंकिता सिंह, भंवर सिंह, रोहित दुबे, शैलेश मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *