विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने सोमवार को लैंड जिहाद के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना दिया। जिसे कुछ घंटों बाद प्रशासन से आश्वासन मिलने के बाद समाप्त कर दिया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि मुस्लिम समुदाय लैंड जिहाद के जरिए जिले की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे है। इस संदर्भ में 28 दिन पहले एक ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से लैंड जिहाद के तहत कब्जाई गई जमीन पर से कब्जा हटवाने की मांग की गई थी। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राम सिंह यादव ने बताया कि जिलेभर में मुस्लिम समाज के लोग लैंड जिहाद के तहत योजनाबद्ध तरीके से शासकीय भूमि पर कब्जा कर करे है। बीते साल शहर के झांसी रोड स्थित ईदगाह के पास शासकीय भूमि पर कमेटी ने अवैध रूप से कब्जा कर कई दुकानों का निर्माण और बाउंडरी बॉल का निर्माण कर लिया था। हालांकि विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के दखल के बाद प्रशासन ने दुकानों को तोड़वा दिया था, लेकिन आज तक दुकानों का मलबा नहीं हटाया गया। प्रशासन ने शासकीय भूमि पर बाउंडरी भी नहीं कराई। इन शासकीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष राम सिंह यादव ने बताया कि आज धरने के माध्यम से शहर के ईदगाव के पास शासकीय भूमि पर पड़े मलवे को हटाने सहित उक्त भूमि को प्रशासन की ओर से पूरे तरीके से कब्जे में लेने की मांग के साथ शहर के भैंरो बाबा टेकरी पर संचालित अवैध अतिक्रमण कर ईंट-बजरी काफड़ों और महिला थाने के पास दरगाह बना कर सरकारी भूमि पर कब्जा हटवाने की प्रमुखता से मांग की गई हैं। उन्होंने बताया कि इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा गांव में भी सरकारी जमीन पर बिना स्वीकृति कब्जा कर कब्रिस्तान बना लिया गया। वहीं, खनियाधाना कस्बे में भी सरकारी जमीन पर अवैध गुमठियों को रखकर कब्जा कर अनैतिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी तरह खनियाधाना के सोन्हर गांव में मंदिर की भूमि पर विशेष वर्ग के युवक ने कब्जा कर मंदिर की भूमि पर दुकान का निर्माण करके रखा हुआ हैं। जबकि, करैरा के सीहोर में भी इसी तरह लैंड जिहाद करते हुए सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। सात दिन में अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया गौरतलब है विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने लैंड जिहाद के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना शुरू किया था। हालाकि, दोपहर आश्वासन के बाद धरना खत्म कर दिया गया। बजरंग दल के विभाग संयोजक उपेंद्र यादव ने बताया कि प्रशासन ने सात दिन के भीतर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल की सभी मांगों को पूरा करते हुए शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण हटाने की बात कही गई हैं। इसके चलते धरना फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया हैं।


