लॉज में पुलिस की दबिश 2 महिला मिली, पूछताछ

बालोद| संदेहास्पद गतिविधि के आरोप, शिकायत मिलने के बाद बुधवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने जिला मुख्यालय के एक लॉज में दबिश दी। इस दौरान दो महिला मिली। जिनसे पूछताछ किया गया। हालांकि संदेहास्पद गतिविधि नहीं पाए जाने पर नाम, पता सहित अन्य जानकारी लेने के बाद लॉज संचालक से पूछताछ कर दोनों महिला को छोड़ा गया। इस मामले में पुलिस ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। जांच के रडार पर लॉज संचालक को रखा गया है। जरुरत पड़ने पर महिलाओं से भी पूछताछ हो सकती है। शहर में पहले चर्चा चल रही थी कि लॉज में नाबालिग पकड़ाए है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो पकड़ाए है, दोनों महिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *