लोहरदगा टाउन थाना क्षेत्र के न्यू रोड स्थित लोहरदगा लॉज के कमरा नंबर 9 से एक युवक का शव बरामद किया गया है। लॉज कर्मियों ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। काफी देर बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो लॉज कर्मियों ने उसे तोड़ दिया। अंदर युवक की लाश बेड पर पड़ी मिली। मृतक की पहचान लोहरदगा शहरी क्षेत्र के राणा चौक धोबी मोहल्ला रोड निवासी राजीव कुमार गुप्ता (40) के रूप में की गई। राजीव के पिता राम प्रसाद गुप्ता एक होटल संचालक हैं। इधर, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। पत्नी थी मायके में घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी लॉज पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, राजीव की बहन की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को मायके पहुंचा दिया था। वो किसी बात को लेकर तनाव में था। पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक कोई संदेहास्पद बिंदु प्रतीत नहीं हुआ है। -रत्नेश मोहन ठाकुर, पुलिस निरीक्षक, सदर थाना प्रभारी।


