लॉयन सफारी के एनक्लोजर में शिफ्ट करेंगे सम्राट-सुनैना को:तीन से चार किलोमीटर का होगा सफारी ट्रैक, घूमने में लगेगा एक घंटा, उद्घाटन के तारीख का इंतजार

जयपुर के नाहरगढ़ के बाद अब राजस्थान की दूसरी लॉयन सफारी उदयपुर में तैयार हो चुकी है। सज्जनगढ़ मानसून पैलसे की तलहटी में बनाई गई इस सफारी में अब जल्द शेर के जोड़े को वहां के एनक्लोजर में छोड़ा जाएगा। इसके साथ ही इसकी शुरूआत एक बड़े कार्यक्रम के जरिए कराई जाएगी ताकि टूरिज्म सेक्टर में इस नए स्थान को लेकर मैसेज अच्छे से जाए। वैसे भी यू देखे तो सज्जजनगढ़ के पास टूरिस्ट के घूमने के लिए यह तीसरी जगह हो जाएगी। असल में सफारी का काम पूरा हो चुका है और अब शेरों को एनक्लोजर में शिफ्ट करने का काम होगा और उसके बाद सफारी का शुभारंभ कराया जाएगा। वैसे इसको लेकर कवायद की जा रही है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हाथों से सफारी शुरू कराई जाए। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के जरिए कार्यक्रम की स्वीकृति को लेकर कवायद शुरू की गई है।
वैसे अभी तक वन विभाग की और से शेर के जोड़े को बायो पार्क से सफारी वाले एनक्लोजर में कब शिफ्ट किए जाएंगे और सफारी का शुभारंभ कब होगा इसको लेकर कोई तारीख तय नहीं की गई है। गुजरात के शेर का जोड़ा होगा सफारी की शान
उदयपुर की इस लॉयन सफारी की शुरूआत गुजरात से पिछले दिनों लाए शेर के जोड़े से होगी और यही इसकी शान होगी। जुलाई 2024 में गुजरात के जूनागढ़ से एशियाटिक लॉयन (शेर) का जोड़ा लाए थे। इसमें लॉयन सम्राट 7 साल और मादा सुनैना 3 साल की है। दोनों की यहां ब्रीडिंग करवाई जा रही है। इससे पहले डॉक्टर्स की टीम इनकी मेडिकल जांच करेगी। इसके बाद दोनों को एक साथ छोड़ा जाएगा। जोड़े को एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लाया गया था। बता दें कि इस सफारी में इस जोड़े से ही शेर के परिवार को बढ़ाया जाएगा। बायो पार्क में 6 शेर
वर्तमान में सज्जनगढ़ बायो पार्क में 6 शेर हैं। इनमें दो एशियाटिक और 4 हाइब्रिड हैं। इनमें 3 नर व तीन ही मादा हैं। इनमें हाईब्रिड शेर सारा, अली, याना व रुद्र के साथ ही एशियाटिक शेर श्याम और महक शामिल हैं। पार्क में चीतल, टाइगर, सांभर, तेंदुआ, भालू, घड़ियाल, मगरमच्छ सहित 23 प्रकार के जीव मौजूद हैं। इनकी संख्या करीब 185 है। जानिए सफारी के बारे में खास बातें सज्जनगढ़ के पास एक साथ तीन जगह पर घूमेंगे टूरिस्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *