लॉरेंस गैंग की पाकिस्तानी डॉन को धमकी:हथियार दिखाए, कहा- जिस दिन चाहेंगे तेरा सर कलम कर देंगे, भट्‌टी ने चैलेंज किया था

लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को धमकी दी। उसने एक वीडियो जारी किया, जिसमें हथियार दिखाए। बॉक्सर ने कहा कि जिस दिन चाहेंगे तेरा सर कलम कर देंगे। हमारे पास इतने हथियार हैं, इतनी गोली मारेंगे कि गोलियां गिन कर तेरा खानदान करोड़पति हो जाएगा। लॉरेंस बाप था और बाप रहेगा। उसने कहा कि तुम्हें (शहजाद भट्टी) लॉरेंस ने बनाया है, अब तू भाई के खिलाफ ही भौंक रहा है। तुझे जमीन आसमान से खोज के खत्म करेंगे। दरअसल, भट्‌टी ने वीडियो जारी कर लॉरेंस को खुली चुनौती देते हुए पूछा था कि क्या उसके पास उसे मारने के लिए हथियार हैं। साथ ही उसने लॉरेंस को गद्दार बताते हुए कहा कि सही वक्त आने पर वह जवाब देगा। कुछ दिन पहले लॉरेंस गैंग ने शहजाद भट्टी पर हमला करवाने का दावा किया था। लॉरेंस गैंग की तरफ से गैंगस्टर रणदीप मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। जिसमें शहजाद भट्टी को पुर्तगाल में ट्रैक कर हमला करने की बात लिखी थी। भट्‌टी और लॉरेंस पहले अच्छे दोस्त थे। मगर, भट्‌टी के लॉरेंस के गुर्गों से अपने काम करवाने और पहलगाम अटैक पर लॉरेंस की हाफिज सईद को धमकी के बाद वह एक-दूसरे के कट्‌टर दुश्मन बन गए हैं। वीडियो में शहजाद भट्टी ने क्या कहा… ये खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी डॉन ने बिहार CM को धमकाया, मुस्लिम महिला का हिजाब उतारने पर भड़का, बोला- माफी मांगो, फिर मत कहना चेतावनी नहीं दी बिहार के CM नीतीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला के चेहरे से हिजाब हटाने पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्‌टी भड़क गया है। उसने वीडियो जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना बाद में ये मत कहना की चेतावनी नहीं दी गई थी। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *