लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने वाले 3 गिरफ्तार:फरीदकोट में रेहड़ी चलाते, दुकानों के बोर्ड पर लिखे नंबरों पर करते थे फोन

फरीदकोट जिला पुलिस ने लॉरेंस गैंग के नाम पर व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने कुछ दिन पहले जैतो के एक व्यापारी को फोन कर उससे 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान जैतो निवासी केशव कुमार उर्फ ​​शंटी और संदीप कुमार उर्फ ​​सेमा के रूप में हुई है, जबकि इनका एक साथी नाबालिग है। एक माह पहले व्यापारी से मांगी थी रंगदारी जानकारी अनुसार जैतो के एक व्यापारी ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके बेटे से पिछले एक माह से अलग-अलग नंबरों से फोन करके रंगदारी मांगी जा रही थी। जिसपर पहले तो उन्होंने कोई खास ध्यान नहीं दिया पर दो दिन पहले रात के समय उनके बेटे को फोन कर उससे 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई। आरोपियों ने धमकी दी गई थी कि वह लॉरेंस गैंग से है और अगर फिरौती नहीं दी गई, तो पैसे न देने पर वह पूरे परिवार को जान से मार देंगे। परिवार ने पुलिस को सूचित किया और सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से जांच शुरू कर दी। सीआईए फरीदकोट, सीआईए जैतो और थाना जैतो की पुलिस ने जांच के आधार पर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दुकानों के बाहर लगे बोर्ड पर लिखे नंबरों पर करते थे फोन एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी रेहड़ियों पर माल ढोने का कार्य करते हैं और यह दुकानों के बाहर लगे बोर्ड पर लिखे नंबरों पर व्यापारियों को फोन कर रंगदारी की मांग कर रहे थे। कुछ दिन पहले इन्होंने बठिंडा में एक युवक से मारपीट कर मोबाइल छीना था और इसी फोन से वह व्यापारियों से रंगदारी मांग रहे थे। इन्होंने क्षेत्र के कई व्यापारियों को फोन किया। अब इन्हें कोर्ट में रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और यह जानकारी भी जुटाई जाएगी कि उनका लॉरेंस गिरोह से कोई संबंध है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *