लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर ने एक्टर रणवीर सिंह से 10 करोड़ रुपए मांगे थे। यह मांग एक धमकी भरे वॉइस नोट के जरिए की गई। वॉइस नोट अमेरिका के एक फोन नंबर से रणवीर सिंह के मैनेजर के व्हाट्सऐप पर भेजा गया था। यह दावा एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से किया। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उस अमेरिकी नंबर के बारे में जानकारी के लिए अमेरिकी एजेंसियों से संपर्क किया है। प्राथमिक जांच में वॉइस नोट की आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती बताई गई है। वहीं, रणवीर सिंह को मिले इस धमकी भरे मैसेज पर अब तक एक्टर की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। रणवीर सिंह को धमकी मिली थी द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह को धमकी रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के करीब एक दिन बाद, 2 फरवरी को मिली थी। वहीं, इस खबर की जानकारी 10 फरवरी को मीडिया में आई। धमकी के बाद रणवीर सिंह के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई। मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। रणवीर और दीपिका ने प्राइवेट सिक्योरिटी भी बढ़ाई। छह हथियार से लैस सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए।
इसके बाद 13 फरवरी को रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को एक और धमकी ऑडियो क्लिप के जरिए मिली। क्लिप में बोलने वाले व्यक्ति ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए कहा था, ‘अब तुम्हें दिखाएंगे कि हमारी ताकत के आगे तुम्हारी सात पुश्तें भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी। तुम्हारे सभी मैनेजर कहां रहते हैं, कब आते-जाते हैं और परिवार कहां रहता है, सब पता है। संभल जाओ, वरना एक-एक मैनेजर को निशाना बनाना शुरू करेंगे।’ धमकी वाली यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने रणवीर और रोहित शेट्टी के मैनेजरों का बयान दर्ज किया था। कौन है हैरी बॉक्सर?
हैरी बॉक्सर का असली नाम हरी चंद जाट है, जो लॉरेंस गैंग का एक्टिव मेंबर माना जाता है। हैरी राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है और पहले जयपुर में बॉक्सिंग कोच था, जिससे उसे बॉक्सर नाम मिला। उसके खिलाफ राजस्थान, पंजाब और दिल्ली में जबरन वसूली, लूट और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। ………….. रणवीर सिंह से जुड़ी यह खबर पढ़िए… धमकी मामले में रणवीर सिंह के मैनेजर का बयान दर्ज:रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग केस में क्राइम सीन भी किया गया रीक्रिएट मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के मैनेजरों के बयान दर्ज किए हैं। वहीं, इसके अलावा अलग से क्राइम ब्रांच ने रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग से जुड़े घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट किया है। इसमें पुणे से मुंबई एक स्कूटर लाना भी शामिल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…


