भास्कर न्यूज | अमृतसर लारेंस रोड पर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। दिल्ली से अमृतसर घूमने आए एक महिला से कान्हा स्वीट्स के बाहर बाइक सवार 2 लुटेरों बैग छीनकर ले गए। प्रत्यक्षदर्शी शोभित के मुताबिक, वह किसी काम से लारेंस रोड आ रहा था। इस दौरान देखा कि एक महिला अपने बच्चे के साथ एक स्वीट शॉप के बाहर निकल रही थी। बाइक सवार 2 लुटेरे आए और उन्होंने महिला का पर्स छीनना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई। शोभित के मुताबिक, इस दौरान लोगों ने लुटेरों को काबू करने की कोशिश की मगर उनके पास पिस्तौल थी। लुटेरों ने पिस्तौल लहराना शुरू कर दिया जिस कारण वह और अन्य लोग पीछे हट गए। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला रीटा कोचर की बेटी ने कहा कि दिल्ली से आए थे और वारदात हो गई। पुलिस को शिकायत दे दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। महिला के मुताबिक उनके बैग में एक लाख रुपए थे। फिलहाल पुलिस इस संबंध में शिकायत दर्ज की जा रही है। जानकारी देती पीड़िता की बेटी।


