लोकगायक हरिराम गुर्जर ने किया ढोला गायन:सांसद भी रही मौजूद, दातलोठी खाटूश्याम मंदिर में भजन-कीर्तन और जिकड़ी में उमड़े लोग

डीग जिले में जनूथर क्षेत्र के दातलोठी गांव स्थित खाट श्याम मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन, जिकड़ी और पारंपरिक ढोला गायन की प्रस्तुतियां हुईं।
कार्यक्रम में लोकगायक हरिराम गुर्जर ने ढोला गायन प्रस्तुत किया। उनके गायन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद संजना जाटव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और क्षेत्र की खुशहाली व शांति के लिए प्रार्थना की। सांसद ने कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना भी की। कार्यक्रम में ग्रामीण और बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *