लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्ग और युवा मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया

भास्कर न्यूज | महासमुंद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान में युवा, बुजुर्ग मतदाताओं के अलावा वृद्ध मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेकर मतदान कर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उम्र के उस पड़ाव में भी वृद्ध मतदाताओं ने मतदान किया जब उनकी शारीरिक स्थिति खराब थी व्हीलचेयर में बैठाकर उन्हें मतदान केन्द्र तक ले जाया गया। मानसिक रूप से सभी अब भी युवा थे। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने मतदान किया। झलप के वृद्ध युवा मतदाता सरदार अमर सिंह (96 वर्ष) शारीरिक रूप से कमजोर है, लेकिन मानसिक रूप से देखा जाए तो वे अब भी जवान है। उम्र के इस पड़ाव पर लोग किसी से बात तक करना पसंद नहीं करते पर ये अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान करने पहुंचे और गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभाई। इसी तरह ग्राम लाफिन खुर्द की समुंद बाई (75) वर्षीय मतदाता ने भी हिम्मत नही हारी और परिजन के साथ मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। उनके परिजनों ने बताया कि वे बिस्तर पर सोई रहती है उनके कहने पर उन्हें व्हीलचेयर पर बिठा कर मतदान केन्द्र तक लाए है। उन्होंने मतदान कर अन्य मतदाताओं को भी मतदान करने के लिए प्रेरित किया। लाफिन खुर्द की ही रुक्मणी साहू (90) वर्षीय मतदाता ने भी शरीर के साथ न देते हुए भी हिम्मत नही हारी और सहारों के साथ व्हीलचेयर में बैठ मतदान करने पहुंची। ग्राम भलेसर की सुमित्रा सिन्हा (75) व सुरजा सिन्हा (70) ने भी मतदान केन्द्र पहुंच मतदान कर प्रेरणा दी। इसी तरह बरोंडा बाजार की पीलीबाई ध्रुव (75) ने भी अपनी नातिन के साथ पहुंच मतदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *