लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी चौथ का बरवाड़ा पहुंची:बोलीं- मंदिर तक श्रद्धालुओं के लिए रोपवे बनना चाहिए; देश की खुशहाली की प्रार्थना की

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला रविवार शाम सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाडा स्थित चौथ माता मंदिर पहुंचीं। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन के लिए आईं और पैदल सीढ़ियां चढ़कर मंदिर तक पहुंचीं। मंदिर ट्रस्ट ने उनके आगमन पर स्वागत किया। अमिता बिरला ने चौथ माता की विधिवत पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का अवलोकन किया और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे निर्माण की जरूरत भी बताई। देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना दर्शन के दौरान अमिता बिरला ने देश और प्रदेश की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उनके आगमन पर अगुवाई की गई और स्वागत किया गया। मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं की सराहना दर्शन के बाद अमिता बिरला ने मंदिर परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि चौथ माता मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से अच्छी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य लगातार होते रहने चाहिए। मंदिर तक रोपवे बनाने की जरूरत बताई इस दौरान अमिता बिरला ने मंदिर तक पहुंचने के लिए रोपवे निर्माण की आवश्यकता भी जताई। उन्होंने कहा कि अगर यहां रोपवे बनता है तो बुजुर्गों, महिलाओं और दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सवाई माधोपुर का प्रमुख धार्मिक स्थल है चौथ माता मंदिर चौथ का बरवाडा स्थित चौथ माता मंदिर सवाई माधोपुर जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। खास अवसरों और मेलों के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *