लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक में किया गया संगठन का विस्तार

भास्कर न्यूज |गिरिडीह लोकहित अधिकार पार्टी की बैठक सदर प्रखंड के बदडीहा विवाह भवन में बुधवार को जिला संयोजक शिव शंकर साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू व विशिष्ट अतिथि पार्टी प्रधान महासचिव कुंज बिहारी साव, प्रदेश उपाध्यक्ष अकलेश्वर प्रसाद, प्रदेश महासचिव भागवत साह ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारीक प्रसाद मौजूद थे। पार्टी के विस्तार पर विचार विमर्श के बाद जिलाध्यक्ष शिव शंकर साहू, जिला उपाध्यक्ष अधिवक्ता भुवनेश्वर महथा , जिला महासचिव कामेश्वर साव, जिला सचिव अधिवक्ता संदीप यादव, जिला संगठन सचिव सिकन्दर राम, कार्यकारिणी सदस्य हरि मंडल और तिसरी प्रखण्ड अध्यक्ष अर्जुन साव का चयन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि पूरे देश की पहली जरूरत सामाजिक न्याय है परन्तु मोदी सरकार में असमानता लगातार बढ़ती जा रही है। बैठक में पालगंज मुखिया बिरजू साहू, उप मुखिया मनोहर साहू, संजय गुप्ता, राजेश साहू, लखन दास, पीटर हांसदा, राजू कुमार, पंचानंद साव, मनोज कुमार वर्मा, दिलीप हेम्ब्रम, मनी दास, सिकन्दर टुडू, करमचंद मरांडी, बदन ठाकुर, बुद्धु मरांडी, श्वेता श्रीवास्तव, सकुनवा देवी, मालती देवी, सरस्वती आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *