लोकायुक्त कार्रवाई लीक होने पर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:28 पुलिस कर्मियों का तबादला; 6 इंस्पेक्टर-3 निरीक्षक लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में नियुक्त

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लीक होने के बाद पुलिस महकमे ने यहां लंबे समय से पदस्थ डीएसपी, निरीक्षक और आरक्षकों को हटाकर नई पोस्टिंग की है। इसी क्रम में लोकायुक्त संगठन में पदस्थ चार डीएसपी, 6 निरीक्षक और 24 आरक्षकों को तीन दिन पहले हटाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने आज लोकायुक्त संगठन में 6 इंस्पेक्टर्स की पदस्थापना की है। इसके साथ ही 28 पुलिस कर्मियों को भी लोकायुक्त संगठन में नियुक्त किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। लोकायुक्त में 6 इंस्पेक्टर पदस्थ लोकायुक्त संगठन में जिन इंस्पेक्टर्स की नियुक्ति की गई है, उनमें सक्तूराम मरावी (जबलपुर), शशिकला मस्कुले (मंडला), दिनेश कुमार भोजक (रतलाम), आनंद चौहान (इंदौर), जितेंद्र यादव (पांढुर्णा) और कार्यवाहक निरीक्षक बलराम सिंह (ग्वालियर) शामिल हैं। तीन निरीक्षक ईओडब्ल्यू में पदस्थ पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में तीन पुलिस निरीक्षकों को ईओडब्ल्यू में नियुक्त किया गया है। इनमें संजय शुक्ला, योगेंद्र सिसोदिया और पंकज द्विवेदी शामिल हैं। ये सभी जीआरपी इंदौर और इंदौर पुलिस बल में तैनात थे। इन 28 पुलिसकर्मियों को लोकायुक्त में भेजा गया जिन कर्मचारियों की सेवाएं लोकायुक्त संगठन में भेजी गई हैं, उनमें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रणजीत द्विवेदी, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह ठाकुर, आरक्षक रामेश्वर निगवाल, प्रदीप दुबे, रवि सिंह, आशीष आर्य, विनोद यादव, विनय कुमार घोघरे, प्रवीण कुमार, सतेंद्र बहादुर सिंह, संजीव कुमारिया, गौरव साहू, चैतन्य प्रताप सिंह, यशवंत पटेल, संदीप कुमार शुक्ला, कृष्ण कुमार सेन, राजेश सिंह ठाकुर, सतीश कौशल, पुनीत सिंह, नीलेश चौबे, राजेंद्र कुमार बकोरिया, पंकज सिंह बिष्ट, विपिन वर्मा, जितेंद्र सिंह, मेहबूब कुरैशी, दिलीप कुमार पटेल, प्रदीप दुबे, मनोज मिश्रा शामिल हैं। ये सभी दमोह, बालाघाट जिला बल के साथ इंदौर, दतिया, छिंदवाड़ा, भोपाल, सागर, रीवा में विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ हैं। इन उप पुलिस अधीक्षकों को हटाया था लोकायुक्त से जिन उप पुलिस अधीक्षकों को लोकायुक्त संगठन से पुलिस मुख्यालय भेजा गया, उनमें प्रवीण नारायण बघेल (इंदौर), बसंत श्रीवास्तव (उज्जैन), राजेश खेड़े (रीवा) और प्रमेंद्र कुमार सिंह (रीवा) शामिल हैं। तीन दिन पहले हटाए गए निरीक्षक लोकायुक्त संगठन से जिन निरीक्षकों को तीन दिन पहले पुलिस मुख्यालय में ट्रांसफर किया गया था, उनमें शामिल हैं-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *