राजनांदगांव| वर्धमान नगर में बने अटल परिसर के लोकार्पण और गौरव पथ में स्व.लीलाराम भोजवानी की स्मृति में स्वागत द्वार का भूमिपूजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर लोकार्पण और भूमिपूजन की पट्टिका में महापौर मधुसूदन यादव का ही नाम नहीं लिखा गया। यहां तक नगर निगम सभापति पारस वर्मा, पीडब्लूडी चेयरमैन सावन वर्मा, वर्तमान नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले तक का नाम गायब है। पूरी पट्टिका में पूर्व पदाधिकारी और भाजपा नेताओं के नाम हैं। इस अवसर पर पीडब्लूडी के चेयरमैन सावन वर्मा ने इस बात का विरोध किया। कुछ निगम कर्मचारियों से उनकी बहस भी हुई। काफी देर तक विवाद चलता रहा। इस पट्टिका में महापौर मधुसूदन यादव का ही नाम नहीं होना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।