बंडामुंडा | चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रनिंग विभाग के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को इस साल शिक्षा भत्ता नहीं मिला है। जबकि अन्य विभागों के अधिकतर कर्मचारियों को यह भत्ता मिल चुका है। इससे रनिंग स्टाफ में नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने बताया कि हर साल समय पर शिक्षा भत्ता मिल जाता था। इससे बच्चों की स्कूल फीस, किताबें और जरूरी सामान समय पर खरीदे जा सकते थे। लेकिन इस बार अब तक भुगतान नहीं हुआ है।