जालंधर| डॉ. बीआर अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर सोमवार को लोको रनिंग स्टाफ द्वारा ऑल इंडिया एससी एसटी ऑफिस में लंगर का आयोजन किया गया और लड्डू बांटे गए। इस अवसर पर फिरोजपुर मंडल के डिविजनल आपरेटिंग मैनेजर गुरुशरण सिंह पाठक विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर स्टेशन अध्यक्ष जालंधर सिटी हरिदत्त शर्मा, डिविजनल वॉइस प्रेजिडेंट एससी एसटी कमलजीत, असिस्टेंट डिविजनल सचिव कुलवंत राय, नरेश हंस आदि स्टाफ मौजूद था।


