लोगों के घरों से सिलेंडर चुराने वाले चोर गिरफ्तार:महासमुंद–रायपुर में सिलेंडर चोरी का खुलासा, 13 सिलेंडर जब्त

गैस सिलेंडर चोरी के एक मामले में आरंग पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करते हुए सिलेंडर चोरी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है। डीएसपी लम्बोदर पटेल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर रायपुर और महासमुंद जिले के कई इलाकों में वारदातों को अंजाम दिया है। दुकान से 4 भरे सिलेंडर हुए थे चोरी प्रार्थी राजकुमार टंडन ने 27 जनवरी 2026 को थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम गुल्लू बस स्टैंड में उनका ‘राजहंस च्वाइस सेंटर’ है, जहां घरेलू गैस सिलेंडर वितरण का कार्य किया जाता है। 20 जनवरी को दुकान बंद कर सामने हमेशा की तरह 6 भरे और 7 खाली सिलेंडर रखे गए थे। दोपहर करीब 1.30 बजे लौटने पर 4 भरे एचपी गैस सिलेंडर गायब मिले। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक युवक अपने साथी के साथ नीले रंग की एक्टिवा में सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दिया। इस पर थाना आरंग में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी से मिला सुराग, घर से पकड़ा गया आरोपी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक्टिवा और आरोपी की गतिविधियां राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पाई गईं। इसके बाद पुलिस टीम ने न्यू राजेन्द्र नगर में दबिश दी, जहां आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मुकेश कुकरेजा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया और चोरी के सिलेंडर गुढ़ियारी स्थित गुप्ता बर्तन दुकान में बेचने की जानकारी दी। कई इलाकों में सिलेंडर चोरी की वारदात कबूली आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ अलग-अलग स्थानों से सिलेंडर चोरी किए, जिनमें दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच महासमुंद, रायपुर, अभनपुर और बसना कॉलोनी के कई मकान शामिल हैं। अलग-अलग कंपनियों के भरे और खाली सिलेंडर चोरी कर बेचे गए। 13 गैस सिलेंडर जब्त पुलिस ने गुढ़ियारी स्थित गुप्ता बर्तन दुकान से कुल 11 खाली गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इस मामले में कुल 13 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी के खिलाफ रायपुर जिले के पुरानी बस्ती, टिकरापारा और देवेंद्र नगर थानों में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। दो गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहला आरोपी कन्हैयालाल राजपाल सिंधी, उम्र 48 वर्ष, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर है।
दूसरा आरोपी विकास कुमार गुप्ता, उम्र 23 वर्ष, निवासी गुढ़ियारी रायपुर है, जिसके बर्तन दुकान से चोरी के सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *