लोग बोले- जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो निगम कार्यालय का करेंगे घेराव

भास्कर न्यूज | अमृतसर हलका दक्षिण के अधीन आते वार्ड नंबर-53 के इलाका शहीद ऊधम सिंह कालोनी आऊट साइड गेट खजाना, अमन एवेन्यू, इंदिरा कालोनी, भगत सिंह कालोनी, बंगला बस्ती में पिछले करीब एक महीने से सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है और लोगों का जीना दुभर हो गया है। एडवोकेट विश्व लूथरा ने आरोप लगाया कि वार्ड के काउंसलर पिछले लगभग एक महीने से इलाके से गायब हैं। उनका कहना है कि जबसे काउंसलर के पीए रमन कुमार के खिलाफ गेट हकीमां थाना पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, उसी दिन से पार्षद अपने परिवार सहित क्षेत्र से गायब हैं। एडवोकेट विश्व लूथरा के साथ कलुआ, विजय कुमार, अनीता, रमेश, अमर शर्मा, कीर्ति, भारती, कुंती और कुंदन कुमार सहित अन्य निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज की तत्काल सफाई करवाई जाए। उन्होंने संबंधित काउंसलर की अनुपस्थिति पर भी स्पष्टीकरण देने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *