लोडिंग वाहन की छत से गिरकर ड्राइवर की मौत:अस्पताल में इलाज में देरी का आरोप, कमिश्नर दौरे में व्यस्त रहा स्टाफ, पुलिस जांच में जुटी

इंदौर के पलासिया इलाके में लोडिंग वाहन की छत से गिरने से एक ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान साजिद (25) पुत्र शेख जफर, निवासी अकोला (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार को विनोबा नगर में हुई। बताया गया कि साजिद कुछ दिन पहले ही पानी सप्लाई का काम करने वाले व्यापारी अंकित के यहां ड्राइवर के रूप में काम पर लगा था। शनिवार को वह लोडिंग वाहन की छत पर काम कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। सहकर्मियों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमिश्नर के दौरे के कारण इलाज में देरी का आरोप अंकित ने आरोप लगाया कि शनिवार को एमवाय अस्पताल में कमिश्नर का दौरा होने की वजह से साजिद को समय पर उपचार नहीं मिल सका। उनका कहना है कि जब वे साजिद को अस्पताल लेकर पहुंचे, तब स्टाफ दौरे की व्यवस्था में व्यस्त था और घायल पर ध्यान नहीं दिया गया। काफी देर तक इलाज न मिलने के बाद साजिद ने दम तोड़ दिया। साजिद के परिवार में पत्नी और बहन हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। वहीं, परिजनों ने साजिद की मौत को लेकर अंकित पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *