लोन माफ कराने के लिए कर दी पत्नी की हत्या:गला दबाने के बाद रोड एक्सीडेंट का दिया था रूप, पति समेत तीन गिरफ्तार

कोडरमा थाना क्षेत्र में 5 दिसंबर को रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या का सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा यादव (33) समेत तीन को गिरफ्तार किया है। कृष्णा यादव की अपनी पत्नी से शादी के बाद से विवाद चल रहा था। उसने पत्नी के नाम पर टू और फोर व्हीलर के स ग्रुप लोन ले रखा था। इन लोन को माफ कराने के लिए कृष्णा यादव ने पत्नी की हत्या कर दी। कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कृष्णा यादव, मोहम्मद मिनहाज अंसारी और मोहम्मद सरफराज अंसारी शामिल है। उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को कोडरमा थाना में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जांच के क्रम में महिला की हत्या करने का मामला सामने आया। पुलिस द्वारा महिला के पति कृष्णा यादव से पूछताछ करने पर यह बात सामने आई कि मृतका और उसके पति के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल आ रहा था। दोस्तों ने सलाह दी थी कि पत्नी की मौत पर लोन हो जाएगा माफ
कृष्णा यादव ने अपनी पत्नी के नाम पर चार पहिया वाहन, दो पहिया वाहन और एक समूह लोन लिया था। इसकी किश्त वह जमा नहीं कर पा रहा था। इस पर कृष्णा यादव के दोस्तों ने सलाह दिया कि यदि उसकी पत्नी की मौत हो जाती है, तो सभी लोन माफ हो जाएंगे। इसके बाद कृष्णा यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक बलेनो कार, एक टीवीएस बाइक और तीन मोबाइल जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *