नर्रा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पचेड़ा के कक्षा दसवीं के विद्यार्थी लोमेश यदु ने 96 प्रतिशत अंक अर्जित कर क्षेत्र में पूरे परिवार व विद्यालय का नाम रौशन किया है। वे ग्राम हाड़ाबंद के निवासी हैं उनके पिता स्व. राजेश कुमार यदु और माता लक्ष्मी यदु गृहिणी हैं। लोमेश यदु की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर खल्लारी से हुई हैं। वे मेधावी छात्र रहें है। लोमेश यदु ने सफलता का श्रेय अपने माता -पिता, गुरुजनों को दिया है। आगे की पढ़ाई गणित विषय को लेकर करने की इच्छा जताई है।


