लोहंडीगुड़ा| पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल लोहंडीगुड़ा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिला नारायणपुर रवाना किया गया। जनपद पंचायत लोहंडीगुड़ा के उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को विदा किया। उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जिससे बौद्धिक और मानसिक विकास होता है। विद्यार्थियों को अनुशासन बनाए रखते हुए अधिकतम सीख लेने की शुभकामनाएं दीं।


