लोहड़ी महापर्व में सहभागिता हेतु 12 को गोहाना जाएगी बस

श्रीगंगानगर| श्रीराम शरणम् मन्दिर, गोहाना धाम (हरियाणा) में लोहड़ी महापर्व व जप यज्ञ के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय सेवा में सहभागिता के लिए श्रीगंगानगर के साधकों हेतु निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई है। मन्दिर के मुख्य सेवादार मोहनलाल कथूरिया ने बताया कि बस 12 जनवरी, सोमवार को सायं 8.30 बजे रवाना होगी। हनुमानगढ़ रोड स्थित श्रीराम शरणम् मन्दिर में एक माह से अखंड राम नाम जप यज्ञ जारी है। बस से जाने के इच्छुक साधक मन्दिर में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *