लोहरदगा में 8 मार्च तक बदले मौसम के बीच बारिश के बने रहेंगे आसार

भास्कर न्यूज|लोहरदगा जिलेभर में ऐसे तो बीते एक पखवारे से मौसम में बदलाव आने के बाद गर्मी बढ़ी थी। इस बीच बीते सप्ताह से बीच बीच में हवाओं से उतार चढ़ाव की स्थिति बनी थी। कभी ठंड में बढ़ोतरी तो कभी मौसम सामान्य बनी थी। इसी बीच रविवार को सुबह आसमान में बादल रहा। परंतु दिन चढ़ते ही धूप निकल आई। विभाग द्वारा बताया गया आगे अभी 10 मार्च तक मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। इस बीच मौसम ठंड गर्म होगा। फिलहाल 8 मार्च तक बदले मौसम के बीच बारिश के आसार बने रहेंगे। वहीं 10 मार्च को 70 प्रतिशत तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं रंगों के त्योहार होली में धूप रहने की बात बतायी गई है। इस बीच हल्की फुल्की बारिश दोपहर बाद होने का अनुमान जताया गया है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। जो बीते एक सप्ताह की तुलना में एक से दो डिग्री कम रहा। आगे दोपहर में गर्म और सुबह, शाम शीतलहरी हवाओं का प्रवाह जारी रहेगा। आगे मार्च महीने में मौसम की स्थिति पर देखा जाए तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री से अधिक जाने की बात बताई जा रही है। जिससे गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी। इधर मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़ गए हैं। खासकर बच्चों में पेट दर्द, बुखार, सर्दी खांसी की समस्या बढ़ गई है। इस दिशा में डॉ राजेश कुमार ने बताया कि अभी बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को खास ध्यान देने की जरूरत है। वहीं खान पान में भी सतर्कता बरतने की जरूरत है। अभी जब तक मौसम पूरी तरह से स्टेबल नहीं हो जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *