भास्कर न्यूज | राजिम कोपरा लोहरसी धान खरीदी केंद्र में शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। किसानों ने केंद्र प्रबंधन पर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि ज्यादा नमी बताकर प्रति बोरी 1 किलो तक की मनमाने तरीके से अतिरिक्त धान लिया जा रहा है।, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। यह खरीदी नियमों के बिल्कुल विपरीत है वे कई दिनों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान खरीदी केंद्र के बाहर इकट्ठा हो गए और धांधली, दबाव तथा अनुचित कटौती के आरोप लगाते नारेबाजी की। स्थिति धीरे-धीरे उग्र होती गई। वहीं जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक ने नाराज किसानों को शांत करने का प्रयास किया और संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। मौके पर राजिम तहसीलदार मयंक कुमार अग्रवाल, कोपरा ब्रांच मैनेजर नीलकमल साहू भी पहुंचे। राजिम-कोपरा। लोहरसी खरीदी केंद्र में प्रदर्शन करते हुए किसान।


